थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना में वांछित एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में तथा 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के आदेश के क्रम में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री बृजेश सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कलवारी श्री संतोष कुमार मय पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-275/2026 धारा-191(2)/ 191(3)/ 190/ 103(1)/ 109(1)/ 115(2)/352 बीएनएस में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का विवरण
01.आलोक यादव पुत्र प्रेमचन्द साकिन ताहिरपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती।
02.लक्ष्मी पत्नी रामनयन यादव साकिन बैजलपुर थाना कलवारी जनपद। 03.बाल अपचारी
घटना का संक्षिप्त विवरण:-
दिनांक 10.11.2026 को समय 16.12 बजे वादी श्री अखिलेश यादव पुत्र सुधाशंकर सा0 ताहिरपुर थाना कलवारी जनपद बस्ती के द्वारा थाना कलवारी पर प्रतिवादीगण द्वारा एक राय होकर लोहे की राड व धारदार हथियार लेकर वादी व वादी के परिवार को मारने पिटने, जानलेवा हमला करने जिससे वादी की माँ की मृत्यु हो जाने व वादी के पिता व छोटी बहन व वादी का घटना स्थल पर बेहोश जाने के संबंध में मु0अ0सं0-275/2026 धारा-191(2)/191(3)/190/103(1)/109(1)/115(2)/352 बीएनएस थाना स्थानीय पर पंजीकृत कराया गया था। आज दिनांक 11.11.2026 को थाना कलवारी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय न्यायालय के समक्ष रवाना किया जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.श्री संतोष कुमार प्रभारी निरीक्षक कलवारी जनपद बस्ती। 2.व0उ0नि0 श्री पंकज कुमार पाण्डेय थाना कलवारी जनपद बस्ती।
3.का0 अभिषेक शर्मा, का0 दिवाकर कुमार, म0का0 नीलम यादव, म0का0 कंचन मौर्या थाना कलवारी जनपद बस्ती।

