Basti:भारत@2047: Gen-Z की भागीदारी' कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए

 

'भारत@2047: Gen-Z की भागीदारी' कार्यक्रम में युवाओं से रूबरू हुए इंजीनियर अरविंद पाल, बोले— युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत

बस्ती। विधानसभा बस्ती सदर के हड़िया चौराहा स्थित श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के "विकसित भारत@2047" के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से "भारत@2047: Gen-Z की भागीदारी" अभियान के अंतर्गत 'My Friend Gen-Z Campus Connect' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ नेता इंजीनियर अरविंद पाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्र-छात्राओं से संवाद किया।



इस अवसर पर इंजीनियर अरविंद पाल ने युवाओं के विचार, उनके सपनों, नवाचार, तकनीकी क्षमता तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज की Gen-Z केवल भारत का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और आधुनिक सोच को सही दिशा तथा सकारात्मक मार्गदर्शन मिले, तो विकसित भारत का लक्ष्य निश्चित रूप से समय से पहले साकार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर, सक्षम और जागरूक नागरिक बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को सशक्त बनाकर उनमें राष्ट्रसेवा की भावना विकसित की जाए तथा विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने में सक्रिय भूमिका निभाई जाए।

कार्यक्रम में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल के प्रबंधक-निदेशक राम प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार (साऊंघाट), पुनीत मिश्रा, सतेन्द्र पांडेय, मनोज राना, कमल नयन, नरेन्द्र शुक्ला, केशव दत्त मौर्य, शिवम मौर्य, वियल सिंह तथा मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में इंजीनियर अरविंद पाल ने कहा, "युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही विकसित भारत@2047 का सपना साकार होगा।"

Post a Comment

Previous Post Next Post