Santkibirnagr:डी.पी.आर.ए. संत कबीर नगर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, राजीव कुमार ने दी हार्दिक बधाई

 डी.पी.आर.ए. संत कबीर नगर की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, राजीव कुमार ने दी हार्दिक बधाई


संत कबीर नगर।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश (D.P.R.A. U.P.) जनपद संत कबीर नगर की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं पूर्ण सहमति से संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन किया गया। संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इसे संगठन की एकता, लोकतांत्रिक परंपरा और आपसी विश्वास का प्रतीक बताया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में श्री गिरजेश कुमार श्रीवास्तव को अध्यक्ष, श्री विजय कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, श्री यशवंत सिंह को उपाध्यक्ष, श्री सत्य व्रत त्रिपाठी को मंत्री, श्री प्रेम सिंह को संयुक्त मंत्री, श्री राम संजीवन को कोषाध्यक्ष तथा श्री अब्दुल को संगठन मंत्री चुना गया।

नई कार्यकारिणी का गठन माननीय प्रांतीय अध्यक्ष श्री जी.के. सचान, महामंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामानुज कन्नौजिया तथा चुनाव पर्यवेक्षक श्री धीरज सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, फार्मासिस्टों की समस्याओं के समाधान तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

डी.पी.आर.ए. उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता एवं जिला अध्यक्ष (लखनऊ) राजीव कुमार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नई टीम संगठन को नई ऊर्जा, नई दिशा और नई पहचान देने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी फार्मासिस्ट संवर्ग के हितों की रक्षा, उनके सम्मान, सेवा शर्तों में सुधार तथा संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेगी।

राजीव कुमार ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं और उनके अधिकारों, सम्मान तथा व्यावसायिक विकास के लिए संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय, पारदर्शिता और संगठनात्मक एकता बनाए रखते हुए फार्मासिस्ट समाज की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

उन्होंने अंत में ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा, ऐतिहासिक और संगठन के लिए मील का पत्थर साबित हो तथा डी.पी.आर.ए. उत्तर प्रदेश जनपद संत कबीर नगर निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित करे। सभी पदाधिकारियों के उज्ज्वल, सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल के लिए उन्होंने पुनः हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post