Basti:करण मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

 करण मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन, पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद



बस्ती
। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय के नेतृत्व में रविवार को करण मंदिर परिसर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों तथा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्ति, श्रद्धा और सेवा भाव से सराबोर रहा।

भंडारे में भाजपा के पूर्व सांसद एवं असम प्रदेश प्रभारी हरीश द्विवेदी, बनकटी अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, गोपेश्वर त्रिपाठी, रामानंद 'नन्हे भैया', अमरेश पांडे, राजकुमार शुक्ला, भाजपा मीडिया प्रभारी अजय पाल, प्रमोद पांडे, गिल्लम चौधरी, अखंड प्रताप सिंह सहित पार्टी के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में सेवा, सहयोग, सद्भाव और सामाजिक एकता की भावना मजबूत होती है तथा लोगों के बीच आपसी भाईचारा और समर्पण का संदेश पहुंचता है।

सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर आयोजन की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक दिलीप पाण्डेय ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे आयोजन निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज में सेवा और संस्कार की भावना को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post