Basti:बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के बस्ती आगमन

 बस्ती। उत्तर प्रदेश सरकार के यशस्वी उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक के बस्ती आगमन पर जनपद की पुलिस लाइन में बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका ससम्मान स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बस्ती।इस अवसर पर अरविन्द पाल ने उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के जनहित, विकास और सुशासन के प्रति समर्पित नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली प्रदेश के जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना और जनकल्याण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय कार्य कर रही है, जिससे आम जनता को व्यापक लाभ मिल रहा है।अरविन्द पाल ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का बस्ती आगमन जनपद के विकास के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने उनके प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश विकास और जनसेवा के नए आयाम स्थापित करता रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post