सुशील हीरो बस्ती में नेटवर्क ओनर्स मीटिंग, रिटेल ग्रोथ और मार्केट शेयर बढ़ाने पर जोर
बस्ती। सुशील हीरो बस्ती में 23 जुलाई 2026 को नेटवर्क ओनर्स के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में TSM पंचम, TSO सेल्स अंकुर तिवारी, डीलर ओनर शशांक अग्रवाल और नेटवर्क मैनेजर सुनील कुमार सहित डीलरशिप टीम एवं नेटवर्क पार्टनर्स की मौजूदगी रही।
बैठक में रिटेल ग्रोथ और मार्केट शेयर बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नेटवर्क पार्टनर्स को वर्तमान योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने, मार्केट एक्टिविटी बढ़ाने, टेस्ट राइड आयोजित करने, इंक्वायरी जनरेशन और कन्वर्जन पर विशेष फोकस करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही स्कूटर और 125cc सेगमेंट में आक्रामक रिटेल वृद्धि तथा बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने के लिए कार्ययोजना साझा की गई।
Super Splendor XTEC 2.0 को बनाया गया प्रमुख ग्रोथ मॉडल
बैठक में Super Splendor XTEC 2.0 को वित्तीय वर्ष 2026-27 का प्रमुख ग्रोथ मॉडल घोषित करते हुए इसके वार्षिक रिटेल एवं बिक्री लक्ष्यों पर चर्चा की गई। प्रत्येक नेटवर्क के लिए मॉडल आधारित कार्ययोजना तैयार की गई।
इस दौरान सभी चैनल पार्टनर्स को नई Super Splendor XTEC 2.0 की टेस्ट राइड कराई गई। ग्राहक अनुभव और बिक्री को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक नेटवर्क को एक-एक Super Splendor XTEC 2.0 डेमो वाहन उपलब्ध कराने की जानकारी भी दी गई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य नेटवर्क के प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना, ग्राहक संतुष्टि को और मजबूत करना तथा बेहतर रिटेल के माध्यम से नई सफलता हासिल करना रहा। बैठक में "मजबूत नेटवर्क, बेहतर ग्राहक अनुभव, अधिक रिटेल और नई सफलता" के लक्ष्य पर विशेष जोर दिया गया।
