तीन बहनों की एक युवक से शादी का मामला गरमाया, एक की उम्र निकली 15 साल; बाल कल्याण समिति ने मांगी रिपोर्ट
अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा एक ही युवक से तीन बहनों की शादी का मामला सामने आने के बाद अमरोहा में नया विवाद खड़ा हो गया है। शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ा तो जांच शुरू हुई। इसी बीच दावा सामने आया कि तीनों बहनों में सबसे छोटी की उम्र दस्तावेजों में महज 15 वर्ष दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कल्याण समिति ने संज्ञान लिया है।
समिति ने हसनपुर पुलिस और जिला बाल संरक्षण अधिकारी को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर पूरे मामले की रिपोर्ट तलब की है। वहीं, तीनों युवतियां खुद को बालिग बताते हुए अपनी मर्जी से शादी करने की बात कह रही हैं। पुलिस अब उम्र से संबंधित दस्तावेजों की जांच के साथ पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई तय होगी।7
Tags
Up News
