खेत की मड़ई में संदिग्ध हालात में मिला 16 वर्षीय किशोर का शव, इलाके में मची सनसनी
बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गायघाट के वार्ड नंबर-5 दीनदयाल नगर में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब खेत में बनी मड़ई में 16 वर्षीय किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
मृतक की पहचान सनूप यादव पुत्र रामलाल यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक, सनूप कक्षा 10 का छात्र था और शनिवार रात खेत में बने मचान पर सोने गया था।
सुबह उसका शव मड़ई में मिला। परिवार ने किसी विवाद या रंजिश से इनकार किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
Basti News
