Basti: वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने 100 युवाओं को दिया रोजगार, 1,000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

 वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने 100 युवाओं को दिया रोजगार, 1,000 युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य


बस्ती। जनपद के युवाओं के लिए रोजगार के क्षेत्र में एक बड़ी और सकारात्मक पहल सामने आई है। वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने 100 युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले समय में बस्ती के करीब 1,000 युवाओं को विभिन्न राज्यों में रोजगार उपलब्ध कराने का संकल्प लिया है।



मनीष मिश्रा का कहना है कि युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे शहरों और राज्यों में भटकने के बजाय उन्हें बेहतर अवसर और रोजगार से जोड़ना समय की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य के साथ युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

रोजगार के नए अवसर मिलने से न केवल युवाओं का भविष्य बेहतर होगा, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार मिलने से जनपद में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और बस्ती की GDP में भी सकारात्मक वृद्धि होने की उम्मीद है।

मनीष मिश्रा ने कहा कि उनका सपना बस्ती को “बेस से स्पेस तक” ले जाने का है। उनका मानना है कि यदि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और क्षमता को सही दिशा और अवसर मिले तो बस्ती विकास की नई ऊंचाइयों को छू सकती है।

100 युवाओं को रोजगार देने के बाद अब 1,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य जनपद के लिए एक बड़ी उम्मीद बनकर सामने आया है। यदि यह पहल सफल होती है तो बस्ती के हजारों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी और जनपद के विकास को नई गति मिलेगी।

बस्ती को रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का यह सपना अब धीरे-धीरे साकार होता दिखाई दे रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post