Basti:31 अगस्त को बस्ती में होगा भव्य स्वागत पार्टी ने मौका दिया तो लडूंगा 2027 का विधानसभा चुनाव

 देश और प्रदेश की उम्मीद हैं हरीश द्विवेदी : अंकुर वर्मा 31 अगस्त को बस्ती में होगा भव्य स्वागत पार्टी ने मौका दिया तो लडूंगा 2027 का विधानसभा चुनाव

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधानसभा 310 के भावी प्रत्याशी अंकुर वर्मा ने कहा कि पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी एक जमीनी नेता हैं और उनके भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह कई गुना बढ़ गया है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर भाजपा की सक्रिय राजनीति तक हरीश द्विवेदी ने लगातार संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच रहकर अपनी अलग पहचान बनाई है

अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने से न केवल बस्ती बल्कि पूरे पूर्वांचल और प्रदेश के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। युवा पीढ़ी का उनसे विशेष जुड़ाव रहा है। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी आज पूर्वांचल, उत्तर प्रदेश ही नहीं, बल्कि पूरे देश की उम्मीद हैं। उनका राष्ट्रीय स्तर पर दायित्व बढ़ना बस्ती जनपद के लिए भी गौरव का विषय है।

उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर कटेश्वर पार्क के निकट भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के दिशा-निर्देश में स्वागत कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं। कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है और बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है।

विधानसभा 2027 चुनाव लड़ने के सवाल पर अंकुर वर्मा ने कहा कि टिकट का निर्णय पार्टी नेतृत्व को करना है। उन्होंने कहा कि वे भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, उसकी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। यदि पार्टी नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने का अवसर देता है तो वे इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता के लिए संगठन सर्वोपरि है और पार्टी नेतृत्व का प्रत्येक निर्णय कार्यकर्ताओं के लिए सर्वमान्य होता है। उनका उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना है।

अंकुर वर्मा ने कहा कि हरीश द्विवेदी का राष्ट्रीय महामंत्री बनना बस्ती की राजनीतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने वाला अवसर है। उनके स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

Post a Comment

Previous Post Next Post