Basti:भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर अरविंद पाल ने की राय-सुमारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह

 भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर अरविंद पाल ने की राय-सुमारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह


बनकटी।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं असम प्रभारी आदरणीय हरीश द्विवेदी के 31 अगस्त को बस्ती प्रथम आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उनके भव्य स्वागत समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में गुरुवार को नगर पंचायत बनकटी स्थित कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर अरविंद पाल ने सभासदों, पार्टी कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के साथ स्नेहिल मुलाकात कर आगामी स्वागत कार्यक्रम को लेकर राय-सुमारी की। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

31 अगस्त को कर्मा देवी शैक्षणिक संस्थान के गेट के समीप आयोजित होने वाले स्वागत समारोह को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों एवं स्थानीय लोगों के जुटने की संभावना है।

वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पाल ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ तैयारियों को गति देने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। स्वागत समारोह को लेकर क्षेत्र में लगातार उत्साह का माहौल बना हुआ है और कार्यकर्ता इसे यादगार बनाने में जुटे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post