Basti:सोनहा पुलिस ने 43 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

 सोनहा पुलिस ने 43 पाउच अवैध देशी शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना सोनहा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अभियुक्त को 43 पाउच बन्टी-बबली देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से शराब बरामद करते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शंकरपुर चौराहे के पास संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 43 पाउच अवैध देशी शराब बन्टी-बबली बरामद हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि सिंह पुत्र स्वर्गीय दलबहादुर सिंह, निवासी चन्दोखा, थाना सोनहा, जनपद बस्ती के रूप में हुई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के आधार पर थाना सोनहा में मु0अ0सं0 206/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सोनहा महेश सिंह, हेड कांस्टेबल रामप्रीत यादव, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, रिजर्व कांस्टेबल शुभम मिश्र, अर्पित सिंह एवं कुलदीप त्रिवेदी शामिल रहे।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post