बस्ती में ओम जागृति हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुभारंभ, सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने किया उद्घाटन
बस्ती। गोरखपुर रोड स्थित कोतवाली थाना बस्ती के निकट ओम जागृति हेल्थ केयर हॉस्पिटल का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। अस्पताल का उद्घाटन सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सक, स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।अस्पताल की संचालिका डाॅ. प्रियंका यादव ने बताया कि अस्पताल का उद्देश्य हर वर्ग के मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को किफायती शुल्क पर उपचार उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल में बच्चों के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की व्यवस्था, आईसीयू सहित अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है।
अस्पताल से जुड़े प्रेम चन्द्र यादव ने बताया कि ओम जागृति हेल्थ केयर हॉस्पिटल बस्ती शहर के गोरखपुर रोड पर, कोतवाली थाना के निकट स्थित है। यहां पैथोलॉजी जांच, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध रहेंगी, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा।
उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने अस्पताल के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस अस्पताल के शुरू होने से बस्ती जिले के लोगों को एक ही परिसर में अनेक स्वास्थ्य सुविधाएं सुलभ रूप से मिल सकेंगी।
इस अवसर पर सदर विधायक महेन्द्र नाथ यादव, डाॅ. प्रियंका यादव, संत राम यादव, प्रेम चन्द्र यादव, महेश चन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
