Basti: श्रावण मास में बाबा भदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़िया शिव भक्तों की सेवा एवं सुविधा

श्रावण मास में बाबा भदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़िया शिव भक्तों की सेवा एवं सुविधा

 

बस्ती। श्रावण मास में बाबा भदेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए आने वाले कांवड़िया शिव भक्तों की सेवा एवं सुविधा के उद्देश्य से न्यू ब्लॉकिंग स्थल, मिश्रौलिया के निकट विशाल भंडारे एवं निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों ने प्रसाद ग्रहण किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह सेवा शिविर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पंचायत बनकटी के अध्यक्ष प्रतिनिधि इंजीनियर अरविंद पाल के संयोजन में आयोजित किया गया। शिविर में श्रद्धालुओं के लिए भोजन-प्रसाद, शुद्ध पेयजल, विश्राम तथा स्वास्थ्य परीक्षण की समुचित व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में दिनभर बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों का आवागमन रहा।

इस अवसर पर शंकुस कैंसर हॉस्पिटल, बस्ती की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कैंसर उपचार सहित विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, साहूघाट ब्लॉक प्रमुख अभिषेक कुमार, दिलीप पांडे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे मानव सेवा और धार्मिक आस्था का उत्कृष्ट उदाहरण बताया

आयोजकों ने कहा कि श्रावण मास में शिव भक्तों की सेवा करना सौभाग्य और पुण्य का कार्य है। उन्होंने सभी कांवड़ यात्रियों का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित, स्वस्थ एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और धार्मिक आस्था का प्रेरणादायक वातावरण देखने को मिला।

Post a Comment

Previous Post Next Post