Basti: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र 310 के भावी प्रत्याशी इ. अरविन्द पाल

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विधानसभा क्षेत्र 310 के भावी प्रत्याशी इ. अरविन्द पाल ने जरूरतमंद छात्रों में किया शैक्षणिक सामग्री का वितरण

बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष इ. अरविन्द पाल ने सोमवार को बेलवाडाड़ी मोहल्ले के 10 जरूरतमंद छात्रों में स्कूल बैग और शैक्षणिक सामग्री का वितरण किया। कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें जब भी ऐसी कोई सूचना मिलेगी वे यथा संभव सहयोग को प्रस्तुत रहेंगे।

भाजपा नेता इ. अरविन्द पाल ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि अविनाश श्रीवास्तव की पत्नी संज्ञा श्रीवास्तव बेलवाड़ाडी मोहल्ले के जरूरतमंद छात्रों को निःशुल्क पढाती हैं। उन्हें यदि शैक्षणिक सामग्री मिल जाय तो अच्छा हो। इ. अरविन्द पाल ने तत्काल सम्पर्क किया और सोमवार को छात्रों में शैक्षणिक सामग्री भेंट किया। इस दौरान बादशाही अखाड़े के संचालक कैलाशी कुलवेन्द्र सिंह के साथ ही स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post