काली मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा, पीएम मोदी के दीर्घायु की कामना
बस्ती। भाजपा के सदर विधानसभा से भावी प्रत्याशी अरविंद पाल के संयोजन में हुआ धार्मिक आयोजन, पार्टी पदाधिकारी व गणमान्य लोग रहे मौजूदबस्ती। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के भावी प्रत्याशी अरविंद पाल के संयोजन में धार्मिक आयोजन किया गया। रेलवे स्टेशन के निकट स्थित पौराणिक काली मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा पाठ एवं भव्य आरती का आयोजन हुआ।
श्रद्धालुओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा। हनुमान चालीसा पाठ के बाद विधि-विधान से आरती की गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं भी दीं।
आयोजक अरविंद पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा, आस्था और राष्ट्रहित की भावना के साथ मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने के लिए सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए।
इस अवसर पर सिद्धेश सिन्हा, तारक जायसवाल, संजय शुक्ला सहित भाजपा के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
