Basti:बस्ती प्रेस क्लब में धूमधाम से मना सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन

राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने लिया पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
बस्ती।
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) का 24वां स्थापना दिवस मंगलवार, 27 अक्टूबर को बस्ती प्रेस क्लब के सभागार में उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर एवं महादेवा विधायक दूध राम उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में बौद्धिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण मिश्रा ने सहभागिता की। 
मुख्य अतिथि एवं राष्ट्रीय सचिव विनोद राजभर ने कहा की संगठनात्मक एकजुटता को पार्टी की मजबूती का आधार बताते हुए कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। 
महादेव विधायक दूधराम ने कहा कि“सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का 24वां स्थापना दिवस हम सभी के लिए गर्व और संकल्प का अवसर है। पार्टी ने सामाजिक न्याय, वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया है। हमारा लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। मुझे विश्वास है कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मिलकर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती, एकजुटता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की।
समारोह में राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर, राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर, एमएलसी प्रतिनिधि उमेश राजभर, पंचायती राज विभाग के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि अमन राजभर तथा जिलाध्यक्ष मनोज राजभर सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सुभासपा का 24वां स्थापना दिवस समारोह संगठनात्मक ऊर्जा, एकजुटता और भविष्य की राजनीतिक गतिविधियों को लेकर नई दिशा तय करने के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post