Basti:भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी से मिलीं ममता चौधरी,

भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी से मिलीं ममता चौधरी, अंगवस्त्र भेंट कर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं



बस्ती।
भारतीय जनता पार्टी की नवनियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आदरणीय शैल त्रिपाठी जी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में जनपद बस्ती की भाजपा कार्यकर्ता एवं समाजसेवी ममता चौधरी ने उनसे शिष्टाचार भेंट कर अंगवस्त्र भेंट किया और मुंह मीठा कराकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर ममता चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि शैल त्रिपाठी जी के कुशल नेतृत्व, संगठनात्मक अनुभव और समर्पित कार्यशैली से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा को नई मजबूती मिलेगी। उनके नेतृत्व में महिला कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने, महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में नई ऊर्जा मिलेगी।

ममता चौधरी ने कहा कि संगठन में महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं को सशक्त बनाने, उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान देने के लिए महिला मोर्चा की सक्रियता आवश्यक है। उन्हें उम्मीद है कि शैल त्रिपाठी जी के नेतृत्व में महिला मोर्चा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेगा।

शिष्टाचार भेंट के दौरान ममता चौधरी ने उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने और महिलाओं के बीच पार्टी की पहुंच मजबूत करने के नए अवसर भी मिलेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शैल त्रिपाठी जी को एक बार फिर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका कार्यकाल सफल, प्रभावशाली और संगठन के लिए उपलब्धियों से परिपूर्ण रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post