Basti : 31अगस्तहरीश द्विवेदी के स्वागत में खलीलाबाद से पहुंचेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम : जय चौबे

 हरीश द्विवेदी के स्वागत में खलीलाबाद से पहुंचेगा भाजपा कार्यकर्ताओं का बड़ा हुजूम : जय चौबे

खलीलाबाद। के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण  चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा- राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में हरीश द्विवेदी का बढ़ता कद पूरे पूर्वांचल के लिए गौरव

बस्ती। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी के बस्ती जनपद में प्रथम आगमन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। उनके भव्य स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र 313 खलीलाबाद के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण चतुर्वेदी उर्फ जय चौबे ने कहा कि खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र से बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बस्ती पहुंचकर हरीश द्विवेदी का भव्य स्वागत करेंगे।

जय चौबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी ने संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली और जिम्मेदारियों के प्रभावी निर्वहन के जरिए बस्ती का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व पर उनकी नियुक्ति से बस्ती के साथ-साथ पूरे पूर्वांचल में खुशी और गौरव का वातावरण है।

उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी का राजनीतिक सफर और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता पार्टी के कार्यकर्ताओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। असम जैसे महत्वपूर्ण राज्य के प्रभारी के रूप में उन्होंने संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अब राष्ट्रीय स्तर पर उन्हें मिली जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के लिए उत्साह बढ़ाने वाली है।

जय चौबे ने कहा कि हरीश द्विवेदी का बस्ती आगमन केवल एक स्वागत कार्यक्रम नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का अवसर है। उनके स्वागत के लिए जगह-जगह कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। खलीलाबाद से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता बस्ती पहुंचकर इस आयोजन में अपनी भागीदारी दर्ज कराएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। हरीश द्विवेदी के स्वागत में खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र की मजबूत भागीदारी कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी।

पूर्व विधायक ने भाजपा नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में बस्ती पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि हरीश द्विवेदी का स्वागत ऐतिहासिक और अभूतपूर्व बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने विश्वास जताया कि बस्ती की धरती पर होने वाला यह स्वागत कार्यक्रम पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post