छावनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 किलो गांजा के साथ अंतर-प्रांतीय तस्करी गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार
बस्ती। छवनी में 8.62 लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, दो बाइक और तीन मोबाइल समेत अन्य सामान भी मिलाबस्ती। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना छावनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर-प्रांतीय गांजा तस्करी गिरोह के तीन कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 8 लाख 62 हजार रुपये बताई गई है। आरोपियों के पास से दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड और 240 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।
पुलिस के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर छावनी पुलिस टीम ने हर्रैया कस्बे से थाना परसुरामपुर की ओर गांजा लेकर जा रहे तीन संदिग्धों को कलानी खुर्द के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सनी पुत्र पप्पू (20 वर्ष), निवासी महुघाट, थाना हरैया, सौरभ वर्मा पुत्र वासुदेव (लगभग 23 वर्ष), निवासी जगदीशपुर, थाना हरैया तथा सुरेश पुत्र रामअजोर (30 वर्ष), निवासी अजगरा बांसगांव, थाना हरैया, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक गिरोह का सरगना है सुरेश
पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी सुरेश पुत्र रामअजोर अंतर-प्रांतीय गांजा तस्करी गिरोह का सरगना है। पुलिस के अनुसार, उसे पूर्व में भी उड़ीसा पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे पैसों के लालच में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे। उनके कथित बयान के अनुसार यह गांजा उन्हें सुबाष और नीतेश शाहू ने दिया था, जिसे उचित कीमत पर बेचने के लिए वे ले जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, सुबाष और नीतेश शाहू उनके पीछे-पीछे आ रहे थे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के दौरान मोटरसाइकिल छोड़कर मौके से फरार हो गए।
