Basti:धारदार हथियार लेकर घर पहुंचे दबंग, महिला से अभद्रता और हमले का आरोप; परिवार की सुरक्षा की गुहार

 धारदार हथियार लेकर घर पहुंचे दबंग, महिला से अभद्रता और हमले का आरोप; परिवार की सुरक्षा की गुहार

बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र में एक महिला ने गांव के कुछ लोगों पर घर के गेट पर पहुंचकर अभद्रता करने और धारदार हथियार से हमला करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

ग्राम खमरिया गंगाराम थाना क्षेत्र के  निवासी प्रेमा पत्नी राधेश्याम मोची के मुताबिक, 24 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे गांव के कुछ लोग कथित तौर पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे। आरोप है कि घर के गेट पर पहुंचकर उसके साथ अभद्रता की गई और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से वार किया गया।

महिला का कहना है कि घटना के बाद वह और उसके बच्चे भयभीत हैं। उसे आशंका है कि आरोपी भविष्य में उसके और परिवार के साथ कोई गंभीर घटना कर सकते हैं। पीड़िता ने थाना हर्रैया पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की बात कही जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post