Basti:गांधीनगर चौराहे पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल व संगीता जायसवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का किया भव्य स्वागत बस्ती।

 

गांधीनगर चौराहे पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल व संगीता जायसवाल ने क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का किया भव्य स्वागत बस्ती। 

बस्ती:भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को गांधीनगर चौराहे पर पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल एवं संगीता जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ माल्यार्पण कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे और क्षेत्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया। जन न्यूज़ 24 बातचीत करते हुए पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि विनोद राय के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी आगामी चुनावों में और बेहतर प्रदर्शन करेगी। वहीं संगीता जायसवाल ने कहा कि विनोद राय एक अनुभवी एवं कर्मठ संगठनकर्ता हैं। उनके क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं का उत्साह भी बढ़ेगा। इस अवसर पर भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की

Post a Comment

Previous Post Next Post