Basti:रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बस्ती में देखने को मिली भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर।

 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बस्ती में देखने को मिली भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की खूबसूरत तस्वीर।

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्राएं रक्षाबंधन के अवसर पर बड़ेवन स्थित यातायात कार्यालय पहुंचीं।जहां बच्चियों ने यातायात निरीक्षक टीआई कुलदीप त्रिपाठी की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और अपनत्व का संदेश दिया।राखी बंधवाने के बाद टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने भी बच्चियों को स्नेह और 
आशीर्वाद दिया

।बच्चियों के पहुंचने से यातायात कार्यालय का माहौल भी खुशनुमा और भावनाओं से भर गया।रक्षाबंधन के मौके पर बच्चियों और टीआई कुलदीप त्रिपाठी के बीच भाई-बहन जैसा आत्मीय रिश्ता देखने को मिला।टीआई कुलदीप त्रिपाठी ने बच्चियों की इस पहल की सराहना करते हुए

 उनका उत्साह बढ़ाया।राखी के इस खास मौके पर यातायात कार्यालय बड़ेवन से स्नेह, सम्मान, भाईचारे और विश्वास का खूबसूरत संदेश सामने आया।दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की बच्चियों ने राखी बांधकर रक्षाबंधन के पर्व को बनाया यादगार।

Post a Comment

Previous Post Next Post