Basti:छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सम्मान के साथ दिया सामाजिक समरसता का संदेश

 छात्राओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, सम्मान के साथ दिया सामाजिक समरसता का संदेश

बस्ती। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी, बस्ती की छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। इस दौरान छात्राओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ सुरक्षा, सौहार्द और सामाजिक समरसता का संदेश भी दिया।

विद्यालय की छात्राओं रिद्धिमा पटेल, परिधि पांडेय, दीपिका वर्मा, दिपांशी चौधरी, वैष्णवी पांडेय एवं रिद्धि पांडेय ने बस्ती रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को रक्षासूत्र बांधा। छात्राओं ने सभी के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए निरंतर सफलता की शुभकामनाएं दीं। जन न्यूज़ 24 

इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिसकर्मी समाज में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में रक्षाबंधन के अवसर पर उनके हाथों में राखी बांधना उनके समर्पण के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने का एक भावपूर्ण माध्यम है। जन न्यूज़ 24 

पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों को सामाजिक मूल्यों, संस्कारों और जिम्मेदारियों से जोड़ने के साथ-साथ उनमें मानवीय संवेदनाओं को भी मजबूत करते हैं।

जन न्यूज़ 24 विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में आपसी सम्मान, सुरक्षा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने का भी अवसर है। विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। जन न्यूज़ 24 

प्रधानाध्यापिका शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छात्राओं में सेवा, सम्मान और सामाजिक दायित्व की भावना विकसित होती है। समाज की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के प्रति सम्मान व्यक्त करना विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है।

जन न्यूज़ 24 कार्यक्रम अमन मिश्रा एवं रितु चौधरी के संरक्षण में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने रक्षाबंधन पर्व को प्रेम, संस्कार, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक समरसता के संदेश के साथ मनाया।

Post a Comment

Previous Post Next Post