स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रसेवा का संकल्प सबसे बड़ा कर्तव्य : रमेश चन्द्र यादव
संत कबीर नगर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जनपद संत कबीर नगर के मंत्री एवं वरिष्ठ फार्मासिस्ट रमेश चन्द्र यादव ने समस्त देशवासियों को 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि 15 अगस्त केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन अमर शहीदों के अद्वितीय बलिदान, त्याग और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र भारत में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखना तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
रमेश चन्द्र यादव ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रत्येक कर्मी का दायित्व है कि वह मानव सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता, अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी भारत की एकता, अखंडता और संविधान के आदर्शों की रक्षा करने का संकल्प लें तथा एक स्वस्थ, सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
अंत में उन्होंने समस्त देशवासियों के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा—तिरंगा हमारी आन, बान और शान है। आइए, इसके सम्मान और राष्ट्र के गौरव को सदैव सर्वोपरि रखें।"
रमेश चन्द्र यादव(फार्मासिस्ट)मंत्री, डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन, जनपद संत कबीर नगरआप सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।जय हिन्द! जय भारत!
