Basti:थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने वाले संबंधित 02 अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार

 

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने वाले संबंधित 02 अभियुक्तों को  तीन अदद मोबाइल फोन व एक अदद मोटर साईकिल के साथ किया गया गिरफ्तार-

बस्ती ।थाना परसरामपुर पुलिस टीम द्वारा झपट्टामारी कर मोबाइल छीनने के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-260/2026 धारा-304(2), 317(2), 3(5) BNS से संबंधित दो वांछित अभियुक्तों यथा 1. राहुल वर्मा पुत्र मोल्हू व 2. रिंकू सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह को दिनांक-12.08.2026 को समय करीब 10:35 बजे ग्राम दुफेड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन अदद मोबाइल व एक अदद मोटर साईकिल गाड़ी संख्या-UP51BY6099 बरामद कर अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है |

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-1. राहुल वर्मा पुत्र मोल्हू निवासी ग्राम दुफेड़ी उम्र करीब 23 वर्ष थाना परसरामपुर जनपद बस्ती|2. रिंकू सिंह पुत्र स्व0 जिलेदार सिंह निवासी ग्राम संसारपुर उम्र करीब 24 वर्ष थाना परसरामपुर जनपद बस्ती 1-तीन अदद मोबाइल |2-एक अदद पल्सर मोटर साईकिल गाड़ी संख्या-UP51BY6099 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-

1.उ0नि0 कुर्बान अली थाना परसरामपुर जनपद बस्ती |2.हे0का0 विशाल यादव, का0 जय सिंह, का0 वीरेंद्र यादव, का0 विनीत सिंह, का0 रोहित वर्माथाना परसरामपुर जनपद बस्ती |

Post a Comment

Previous Post Next Post