Basti:नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

 नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुरानी बस्ती पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, थाना पुरानी बस्ती में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 184/26, धारा 64(1), 351(2) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त सूरज पुत्र स्व. संतराम को 12 सितंबर 2026 को दोपहर 1:55 बजे उसके घर संजय कॉलोनी रेहरवा से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए रवाना कर दिया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

सूरज पुत्र स्व. संतराम, निवासी संजय कॉलोनी रेहरवा, थाना पुरानी बस्ती, जनपद बस्ती, उम्र 22 वर्ष।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक पुरानी बस्ती शशांक शेखर राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील कुमार गौंड, कांस्टेबल अनिल यादव एवं कांस्टेबल उत्कर्ष साहू शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post