Basti:हिन्दू जागरण यात्रा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, अमहट घाट शिव मंदिर तक निकली विजय यात्रा- अखिलेश सिंह

 हिन्दू जागरण यात्रा में गूंजा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति का संकल्प, अमहट घाट शिव मंदिर तक निकली विजय यात्रा- अखिलेश सिंह

बस्ती। राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ, जनपद बस्ती के जिला अध्यक्ष अखिलेश सिंह तत्वावधान में शनिवार को हिन्दू जागरण यात्रा एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ एवं विजय यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

यात्रा राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गांधी नगर होते हुए अमहट घाट स्थित शिव मंदिर तक पहुंची। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति के संकल्प के साथ हिन्दू समाज को जागरूक करने का संदेश दिया गया। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू महासंघ के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सरजू प्रसाद शुक्ला रहे। वहीं शोभा यात्रा के प्रभारी प्रदेश महामंत्री दिग्विजय सिंह राना रहे। कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिन्दू महासंघ बस्ती के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन अवेद्यनाथ जी महाराज के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और हिन्दू समाज की एकजुटता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यात्रा के दौरान “कन्हैया और नन्दी कब तक रहेंगे बन्दी” जैसे नारों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्मभूमि एवं धार्मिक स्थलों से जुड़े मुद्दों को लेकर जागरूकता का संदेश दिया गया।

विश्व हिन्दू महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य हिन्दू समाज में जागरूकता, एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करना है। कार्यक्रम का समापन अमहट घाट स्थित शिव मंदिर पर हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post