आज नगर पंचायत बनकटी के वार्ड नंबर 3 कृष्णा नगर देईसाड़
बस्ती। बनकटी में लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग पर भव्य #मैरज_हाल निर्माण कार्य का शुभारंभ विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्री राजा राम चौधरी जी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा नेता इं. अरविंद पाल के संयोजन में भूमि पूजन संपन्न हुआ।भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वरिष्ठ भाजपा नेता इं.अरविंद पाल ने कहा कि मैरज हाल के निर्माण से क्षेत्र के अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यह बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम में मनोनीत सभासद विवेकानंद शुक्ल , सभासद वीरेन्द्र गुप्ता, सभासद संजू चौधरी, श्री परमात्मा यादव जी, श्री राजेन्द्र यादव जी, श्री लालचंद यादव जी, श्री लल्लन चौधरी जी, श्री अतुल पाल जी, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पूर्व प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
Basti News
