आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
बस्ती। से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रहीहैवाल्टरगंजके पूर्व थानाध्यक्ष स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह कीआत्महत्याके मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों कोगिरफ्तार किया है।
मामले में प्रियंका चौधरी, उसके पिता रामनयन चौधरी और विजय प्रकाश को पुलिस ने 6 सितंबर को सुबह 7:55 बजे सदर अस्पताल के सामने से गिरफ्तार किया।
आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो गाड़ी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, मृतक थानाध्यक्ष के बेटे की तहरीर पर कोतवाली थाने में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण और आपराधिक षड्यंत्र से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था।
जांच में पुलिस ने हनीट्रैप, ब्लैकमेलिंग और कथित धन उगाही से जुड़े आरोप सामने आने की बात कही है। पुलिस के अनुसार, अब तक चार लोगों को कथित तौर पर हनीट्रैप का शिकार बनाए जाने की जानकारी मिली है, जबकि अन्य लोगों के संबंध में जांच जारी है।
वहीं पुलिस का दावा है कि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और कॉल डिटेल के विश्लेषण में स्वर्गीय सूर्य प्रकाश सिंह का आरोपियों से संपर्क सामने आया है। पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन विजय प्रकाश ने सूर्य प्रकाश सिंह को अंतिम कॉल की थी।
तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है।
अब पुलिस की जांच इस बात पर टिकी है कि कथित ब्लैकमेलिंग के इस नेटवर्क में और कितने लोग शामिल हैं।
