घायल महिला के लिए फरिश्ता बने अखिलेश चौधरी विक्की, निजी वाहन से पहुंचाया जिला अस्पताल
बस्ती। रुधौली विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम सरैया में सड़क दुर्घटना में एक महिला के घायल होने की सूचना मिलते ही भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अखिलेश चौधरी विक्की ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मानवता की मिसाल पेश की।
दुर्घटना में घायल महिला की हालत को देखते हुए अखिलेश चौधरी विक्की ने बिना देर किए अपने निजी वाहन से महिला को जिला अस्पताल, बस्ती पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। उनकी इस तत्परता से घायल महिला को समय पर चिकित्सकीय सहायता मिल सकी।
अखिलेश चौधरी विक्की ने कहा, “मुसीबत में किसी की मदद करना ही सबसे बड़ा मानव धर्म है। जब किसी की जान और स्वास्थ्य का सवाल हो, तो बिना समय गंवाए मदद के लिए आगे आना चाहिए।”
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अखिलेश चौधरी विक्की के इस मानवीय प्रयास की सराहना की। क्षेत्र में उनकी तत्परता और संवेदनशीलता की चर्चा होती रही।
अखिलेश संजय चौधरी विक्की अखिलेश संजय चौधरी विक्की
Tags
Basti News
